नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के अधोसंरचना विकास को गति देते हुए 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सीसी रोड नदी चौराहा से लिसा टॉकीज होते हुए पांच भाई चौराहा से मनकामेश्वर मंदिर तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका परिषद का संकल्प है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए जाएं। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सीहोर शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगर पालिका का प्रयास है कि शहर का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे। आने वाले समय में भी नागरिकों की सुविधा और शहर के समग्र विकास के लिए इसी प्रकार जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण वारिया, पार्षद विजेंद्र परमार, मांगीलाल मालवीय, राजेश मांझी, लोकेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







