अमलाहा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
अमलाहा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित घर पहुंचाने के उद्देश्य से डीबीसीपीएल (वर्टिस फाउंडेशन) की सीएसआर टीम द्वारा अमलाहा टोल प्लाजा पर चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर एवं पुलिस टीम की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं राहगीरों को मानव जीवन का महत्व बताते हुए हेल्मेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी पर्चों का वितरण किया गया, वाहनों पर रिफ्लेक्टिव (रेडियम) स्टिकर लगाए गए तथा सभी को सुरक्षित यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। डी बी सी पी एल- सी एस आर प्रबंधक ने निम्न प्रेरक सन्देश दिया -हेल्मेट और सीट बेल्ट कोई विकल्प नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा कवच हैं। घर पर आपका परिवार आपका इंतज़ार कर रहा है, इसलिए हर सफर जिम्मेदारी और सावधानी के साथ तय करें। यातायात नियमों का पालन केवल कानून का सम्मान नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन के प्रति जिम्मेदारी है। इस अवसर पर परियोजना सुरक्षा अधिकारी श्याम गिरी, प्लाजा प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह चौधरी, कॉरिडोर मैनेजर राजीव मिश्रा, सड़क रखरखाव अधिकारी संतोष सिपाना, लोकेन्द्र जी, राजेश पाण्डेय, पुलिस बल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment