नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर, 07 जुलाई, 2026
वर्षाकाल में जिले के पर्यटन स्थलों, झरनों एवं बांधों पर संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने इछावर स्थित कोलार डैम, बुधनी के अमरगढ़ वॉटरफॉल, और मिडघाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षा के दौरान जोखिम वाले सभी स्थलों पर लगाए गए प्रतिबंधों का पूरी सख्ती से पालन कराया जाए तथा किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करने दिया जाए।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि बारिश के मौसम में नदियों, झरनों एवं बांध-तालाबों कुछ क्षणों में पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो जाता है, जिससे लोगों के फंसने अथवा दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा सभी संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पर्यटन एवं प्राकृतिक स्थलों पर चेतावनी बोर्ड स्पष्ट रूप से लगाए जाएं, बैरिकेडिंग मजबूत रखी जाए तथा जहां आवश्यक हो वहां अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए। साथ ही पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग आपसी समन्वय के साथ नियमित गश्त करें और ऐसे स्थानों पर पहुंचने वाले लोगों को संभावित खतरों के प्रति लगातार जागरूक भी करें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







