दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
दो दिनों से हो रही भारी बरसात से एक तरफ जहां खेत खलिहान नाले लबालब हो गए हैं वहीं दूसरी तरफ बरसात ने बिजली विभाग की पोल भी खोल दी है। तिल्दा नेवरा शहर क्षेत्र में रविवार से बारिश हो रही है, आज सोमवार दोपहर में यह बारिश थमी है, लेकिन बरसात से खेतों में लबालब पानी भर गया, तालाब व नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं इधर तिल्दा बिजली विभाग के परिसर में बरसात का पानी भर गया है, पानी निकासी नहीं होने से मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर तक पूरे परिसर में पानी भरा हुआ है, सबसे ज्यादा दिक्कत बिजली बिल पटाने के लिए जाने वाले उपभोक्ताओं को हो रही है, यहां पर गड्ढा होने से पूरा पानी भरा हुआ है काफी दूर तक पानी भरा हुआ है जिसके चलते बिजली बिल जमा करने जाने वाले आम उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पानी में चलकर बिजली बिल जमा करने वाले काउंटर तक जाना आना पड़ रहा है, भारी पानी यहां पर भरा हुआ है, वहीं बिजली ऑफिस के बाहर भी पानी भरा हुआ है जिसके चलते भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना आम लोगों को करना पड़ रहा है। यह समस्या यहां पर बनी हुई है, लेकिन बिजली विभाग के कोई अधिकारी कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







