अधिकारियों के आदेश पानी में बह रहे, सड़क बनी तालाब; दो साल से शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भूलगांव फाटे से नीलकंठ तक निर्मित सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं और बारिश के दौरान जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीसी रोड पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे रोड पर साइड शोल्डर भी नहीं बने है इसके कारण रोड पर पानी जमाता है और रोड खराब हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क का ढलान इस प्रकार बनाया गया है कि दाईं ओर का नाली का पानी बाईं ओर सड़क पर भर जाता है। लगातार जलभराव रहने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और गड्ढ़ों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
देवेन्द्र छलोत्रा, चन्दू गुलिया, चुन्नीलाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन आज तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी मंसूर हुसैन एंड संस, खरगोन के ठेकेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं और संबंधित विभाग के अधिकारी भी उदासीन बने हुए हैं।
ग्राम पंचायत के सरपंच कड़वाजी अहिरवाल ने बताया कि सड़क सुधार के लिए पंचायत की ओर से ठहराव प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसके अलावा बड़वाह विधायक सचिन बिरला का पत्र भी संबंधित विभाग को भेजा गया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिम्मेदार अधिकारी सब इंजिनियर प्रधानमंत्री सड़क रूपेश मंडलोई ओर ठेकदार मंसूर हुसैन एंड संस को भी कही बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया। इस दौरान मायाराम वर्मा, सुनील, राहुल, महेन्द्र, कालू अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई