सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत बेड़ियां थाना ने निकाली मैराथन, साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। बेड़ियां साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बेड़ियां थाना द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत मंगलवार को ग्रीन वैली स्कूल कानापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर से साइबर सुरक्षा जागरूकता मैराथन निकाली गई, जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर, शिक्षक, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मैराथन के माध्यम से सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा का संदेश दिया गया। इसके बाद आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बेड़ियां थाना प्रभारी आर. एस. ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करना, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड साझा करना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, मजबूत पासवर्ड रखने और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए या साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से सूचना दे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। बेड़ियां थाना की इस पहल को विद्यालय परिवार ने सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों और समाज में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment