धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा। क्षेत्र में हुई अच्छी वर्षा के बाद खेतों में पर्याप्त नमी उपलब्ध होने से किसानों के चेहरों पर उत्साह लौट आया है। बारिश का पानी रुकते ही किसानों ने अपने खेतों में खरीफ फसलों की बोनी शुरू कर दी है। जिले के विभिन्न ग्रामों में किसान ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों की सहायता से सोयाबीन और मक्का की बुवाई में जुटे हुए हैं।कृषि विभाग ने ग्राम पठारी हवेली, गुरारिया हवेली के पीपल खेड़ा क्षेत्र सहित किसानों को अनुशंसित एवं प्रमाणित बीजों का उपयोग करने, बीजोपचार के बाद ही बुवाई करने तथा संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी है। साथ ही मौसम की अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाकर समय पर बोनी पूर्ण करने का आग्रह किया गया है, जिससे फसलों की अच्छी बढ़वार एवं अधिक उत्पादन प्राप्त हो सके।
ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेतों में कृषि गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। किसानों को उम्मीद है कि अनुकूल मौसम और समय पर की गई बोनी से इस वर्ष खरीफ फसलों का बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







