वन महोत्सव (सप्ताह) का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त जी ने परिसर में पौधा रोपकर किया शुभारंभ

SHARE:

हरिद्वार (रुड़की)—-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार 1 जुलाई से चलाए जा रहे वन महोत्सव (सप्ताह) का आगाज माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त महोदय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोशनाबाद के परिसर में विधिवत रूप से पौधा लगाकर ‘वन महोत्सव’ सप्ताह का गरिमामय शुभारंभ किया गया तथा अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण एक अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य है, पौधों को संरक्षित रखने के लिए हम सब का महत्वपूर्ण दायित्व है इसी महाअभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराए। स्थायी लोक अदालत हरिद्वार की माननीय अध्यक्ष श्रीमती नीतू जोशी (न्यायाधीश) द्वारा भी परिसर में पौधरोपण किया गया और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा जिला कारागार हरिद्वार में पौधरोपण कर इस अभियान में सहभागिता दर्ज करायी, इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी एलएडीसी रमन कुमार सैनी, रजिया अख्तर, ए एल ए डीसी, के अलावा अनेकों एल.ए.डी.सी. अधिवक्तागण एवं समस्त स्टाफ व लॉ इंटर्न्स उपस्थित रहे।

दूसरी ओर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर महोदय द्वारा कनखल क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मेडिकल स्टोरों का जिला स्वास्थ्य विभाग व जिला औषधि निरीक्षक की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया तथा इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोरों पर पाए गए अनियमितताओं व दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया जिसमें खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment