जिला खरगोंन के वृत्त सनावद में आबकारी टीम द्वारा पल्सर मोटरसाइकिल से अवैध मदिरा परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। जिला खरगोन, कलेक्टर श्री भव्या मित्तल के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी श्री बृजेन्द्र कोरी के निर्देशानुसार तथा नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सजेंद्र मोरी* के मार्गदर्शन में वृत्त सनावद के आबकारी दल द्वारा आज दिनांक 03.07.2026 को धनगांव हीरापुर मार्ग पर एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल, क्र. MP10ZE5109 नं. प्लेट लगी हुई, से अवैध मदिरा परिवहन की विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन की घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया । आबकारी दल की घेराबंदी देख उक्त वाहन का चालक मौके से फरार हो गया व पीछे बैठा आरोपी मौके पर गिरफ्तार किया गया। समक्ष पंचान विधिवत तलाशी लेने पर उक्त वाहन व व्यक्ति से *कुल 56.14 बल्क लीटर* विदेशी मदिरा बरामदगी पर *वृत्त प्रभारी शिवम चौरसिया,आबकारी उपनिरीक्षक* द्वारा म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
कार्यवाही में जप्त मदिरा व परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1,50,000/- रूपये है ।
उक्त कार्रवाई में आरक्षक प्रजोत चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment