धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹2 लाख 20 हजार का मशरूका बरामद थाना कोतवाली पुलिस ने एमपीवीवीपी कार्यालय में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक पूर्ण खुलासा करते हुए प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया तांबे का तार एवं घटना में प्रयुक्त एक ऑटो (अपे) बरामद किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए समस्त मशरूका की बरामदगी के साथ प्रकरण का सफलतापूर्वक निराकरण कर लिया गया है।फरियादी गोपाल मसराम पिता नारायण प्रसाद मसराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, विदिशा की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 413/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।
विल्सन जोसेफ पिता राजू जोसेफ, उम्र 26 वर्ष, निवासी सोराई रोड, जतरापुरा, विदिशा।
सोनू यादव पिता विनय यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी बांके बिहारी कॉलोनी, ढोलखेड़ी, विदिशा।रोहित आदिवासी पिता छुटकीलाल आदिवासी, उम्र 22 वर्ष, निवासी जतरापुरा, विदिशा।घटना में प्रयुक्त एक ऑटो (अपे) एवं चोरी गया तांबे का तार कुल अनुमानित कीमत ₹2,20,000 का मशरूका बरामद।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन/मार्गदर्शन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री आनंद राज के नेतृत्व में संपन्न हुई।इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री आनंद राज, उप निरीक्षक पीयूष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक मुकेश ठाकुर, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक आनंद गौतम एवं आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







