केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा
गंजबासौदा। शहर के तिरंगा चौराहा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चूंकि बाइक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी थी, इसलिए बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई थी।
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को फैलने से रोक दिया। उनकी सतर्कता के चलते बाइक पूरी तरह जलने से बच गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान बाइक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







