हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम सेवटी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत मृतक के भाइयों ने मिर्गी की बीमारी से ग्रसित होना बताया

SHARE:

शशि भूषण दुबे कंचनीय/ रमेश चंद्र शुक्ला

हलिया मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़बड़ा शीतल धाम स्थित सेवटी नदी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष हलिया राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया शव की पहचान 48 वर्षीय गोपाल कोल पुत्र स्वर्गीय गया कोल निवासी भदौहा,थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर के रूप की गई पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई बड़े भाई संतोष कोल व सुभाष कोल ने बताया कि मृतक मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था मृतक घर से चार-पांच दिन पहले निकले थे मृतक अक्सर गड़बड़ा धाम आया जाया करते थे ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मृतक सेवटी नदी में स्नान करने गया था उसी दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने अथवा गहरे पानी में गिरने के कारण डूबने से मौत हो गई है गोपाल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पत्नी कुसुम देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है मृतक को दो पुत्र तथा दो पुत्री हैं सबसे छोटा बच्चा पांच वर्ष का है पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच पड़ताल करने में जुट गई है इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गोपाल कोल नामक व्यक्ति की गड़बड़ा धाम सेवटी नदी में डूबने से मौत हो गई है परिजनों तथा ग्रामीणों ने बताया कि युवक को मिर्गी का दौर आता था पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणो का स्पष्ट पता चल सकेगा विधिक कार्रवाई करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने साथ ही मामले की जांच पड़ताल की जा रही है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई