कोखराज टोल प्लाजा पर 26 जून को हुआ था एलपीजी टैंकर हादसा, सीसीटीवी वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जारी किया बयान; अफवाह से बचे जांच जारी सत्यनारायण एसपी कौशाम्बी

SHARE:

जिला ब्यूरो मो. ईशाम
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

कौशाम्बी, (सहज शक्ति) थाना कोखराज क्षेत्र के सिरोही टोल प्लाजा के पास 26 जून 2026 को हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का सीसीटीवी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस पर कौशाम्बी पुलिस ने गुरुवार 03.07.2026 को स्थिति स्पष्ट की। पुलिस के अनुसार 26.06.2026 को सिरोही टोल प्लाजा के पास एक एलपीजी टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया था। टक्कर के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण समेत जिला प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कराया गया। पुलिस, फायर सर्विस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, ताकि कोई और जनहानि न हो। इस प्रकरण में थाना कोखराज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वजह तलाश रही है। कौशाम्बी पुलिस ने बताया कि वर्तमान में इस घटना से संबंधित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया एवं न्यूज चैनलों पर दोबारा प्रसारित किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पुराने वीडियो को शेयर कर अफवाह न फैलाएं। जांच पूरी पारदर्शिता से की जा रही है। जनपद कौशाम्बी पुलिस ने कहा कि वह जनता की सेवा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment