गुलाना तहसील में जन संघर्ष समिति की भूख हड़तालः भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान 06
गुलाना संवाददाता सुनील कुमार जाट
गुलाना तहसील, गुलाना में आमजन की समस्याओं के निराकरण में देरी और सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के विरोध में ‘जन संघर्ष समिति’ ने मोर्चा खोल दिया है। समिति ने गुरुवार को गुलाना तहसील परिसर के सामने एक दिवसीय भूख हड़ताल की।
समिति ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन शाम 4 बजे एसडीएम नेहा गंगारे को सौंपा। समिति का आरोप है कि फाइलों के निपटारे में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है और बिना रिश्वत के नागरिकों के वैध कार्य भी समय पर नहीं किए जा रहे हैं।
जन संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य अविनाश सिंह ने बताया कि गुलाना तहसील क्षेत्र के अनेक नागरिक लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निपटारा न करना और आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान करना यहां की कार्यशैली बन चुकी है। समिति ने पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें और ज्ञापन सौंपे थे, लेकिन इसके बावजूद समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। अविनाश सिंह ने कहा कि बार-बार लिखित शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया, जिसके कारण जनता के हितों की रक्षा के लिए समिति को भूख हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ा।

समिति ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ और लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं किया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment