जेटवे कोचिंग क्लासेस मे चयनित छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान! उप-थाना प्रभारी और केबीएम सुप्रीमो के आतिथ्य मे हुआ आयोजन

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे!

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- स्थानीय जेटवे कोचिंग क्लासेस मे इस वर्ष 15 विधार्थियो का चयन आर्मी पुलिस और बीएचईएल मे हुआ इनमे से आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर आए 08 विद्यार्थियों करण चंचल नितिन यदुवंशी ललित यदुवंशी मनीष यदुवंशी मोहित यदुवंशी अजय यदुवंशी अरुण यदुवंशी प्रधुमन सूर्यवंशी का जेटवेकोचिंग क्लासेस मे एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया!
जेटवे कोचिंग क्लासेस के संचालक सलमान खान ने बताया कि 06 से 07 वर्षो के बीच 38 से 40 विद्यार्थियों का चयन म.प्र पुलिस आर्मी फारेस्ट तथा अन्य विभागों मे हुआ सभी विधार्थियो ने अपनी सफलता के श्रेय सलमान सर और अपने माता पिता को दिया!
इस मुख्य अवसर पर विधार्थियो को और अच्छे गुर सिखाने के लिए उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे कन्हान बचाओ मंच सुप्रीमो मनीष बंटी साहू उपस्थित रहे साथ ही नितिन शर्मा नितेश राजपूत डी डी बिहारे प्रखर सोनी मौजूद थे!अकेडमी मे आए सभी आगंतुक अतिथियों का संचालक ने स्वागत कर आभार माना!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment