वार्ड पार्षद के प्रयासों से दुबे दंपति 11 जुलाई को रवाना होंगे कामाख्या जी दर्शन के लिए! घर पहुंचकर पार्षद प्रमोद बंदेवार ने किया तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे!

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वार्ड नं. 08 के निवासी उमाकांत दुबे और उनकी पत्नी श्रीमती शकुन दुबे का चयन कामाख्या जी की पावन तीर्थ यात्रा के लिए हो गया है अब दुबे दंपति 11 जुलाई को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से कामाख्या जी के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे!
स्वीकृति की औपचारिकता पूर्ण होने पर दुबे परिवार सहित पूरे वार्ड में हर्ष उत्साह और उत्सव का माहौल बना हुआ है इस सफलता के पीछे वार्ड नंबर 08 के जुझारू पार्षद और भाजपा नगर मंडल मंत्री प्रमोद बंदेवार के अथक और निरंतर प्रयास का परिणाम हैं। सूची में नाम आने के बाद पार्षद प्रमोद बंदेवार स्वयं उमाकांत दुबे के निवास पहुंचे वहां उन्होंने तीर्थ यात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया!
इस भावुक और आनंदमय क्षण पर दुबे जी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस जनहितैषी योजना के लिए मुख्यमंत्री का और मदद करने के लिए पार्षद प्रमोद बंदेवार का सहृदय आभार व्यक्त किया!
इस विशेष अवसर पर वार्ड नंबर 12 पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी गगन बन्देवार कमलेश मसराम संतोष बन्देवार व अन्य निवासियों ने भी अपनी खुशी जाहिर की और उमाकांत दुबे व शकून दुबे को मंगलमय यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment