रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |लगभग 1200 ग्राम के चांदी के जेवरात व 15 ग्राम सोने के जेवरात कुल कीमती लगभग 5 लाख रुपये का सामान अमन कुमार पिता राजन कुमार बर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी पचखोरा, थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) का था
श्री षियाज के.एम(भापुसे) पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, सर्वप्रिय सिन्हा(भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं उमेश प्रजापति नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही
26.06.2026 को फरियादी राजेन्द्र प्रसाद शाह पिता बंधू प्रसाद शाह निवासी गहिलगढ़ पश्चिम थाना विन्ध्यनगर थाना आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 21.06.2026 को रात करीबन 11.00 बजे वह व उसके घर के सभी सदस्य खाना पीना खाकर सो गये थे । सुबह करीब 07.00 बजे सोकर उठे देखे तो घर के आगे व पीछे के दरवाजा खुले हुए थे और घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात कोई अज्ञात चोर घर के अंदर घुसकर चोरी कर ले गया था । रिपोर्ट पर अपराध धारा 331(4), 305(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये सामान की पता तलाश की गई । आज दिनांक 02.07.2026 को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति पचखोरा बैढ़न में सोने चांदी के सामान बेचने की बात कर रहा है । मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमन बर्मा पिता राजेन्द्र बर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी पचखोरा को अभिरक्षा में लेकर आरोपी से पूछताछ किये जो अपने साथियों के साथ चोरी करना बताया । आरोपी अमन के कब्जे से चोरी किये गये सोने चांदी के सामान जिसमें से चांदी की करधन एक नग, चांदी का पनवा एक नग, एक जोड़ चांदी का हांथ का कड़, एक नग चांदी की हसुली, दो जोड़ चांदी की बिछिया, दो नग चांदी के सिक्के तथा एक नग सोने की अंगूठी, एक नग सोने का लाकेट तथा एक नग सोने का मंगलसूत्र जो चांदी कुल बजन 1200 ग्राम लगभग तथा सोना 14 ग्राम लगभग कीमती लगभग 5 लाख रुपये की आरोपी के कब्जे से प्राप्त कर जप्त कर आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैढ़न ज्यूटीशियल रिमांड पर पेश किया गया। उक्त प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है ।
सराहनीय भूमिका–निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उनि. अभिषेक पाण्डेय, उनि. प्रियंका मिश्रा, प्र.आर. 273 अरुणेन्द्र पटेल, प्र.आर. 524 पंकज सिंह, आर.410 भोले लोधी की सराहनीय भूमिका रही ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







