देवास के रेवाबाग में आबकारी अमले की बड़ी कार्रवाई, 7 पेटी अवैध देशी शराब जब्त

SHARE:

ओमप्रकाश परमार,

देवास। जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने रेवाबाग क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर 7 पेटी देशी शराब बरामद की।

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेवाबाग स्थित कन्हैया के बाड़े में अवैध रूप से शराब का संग्रह किया गया है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से 4 पेटी देशी मसाला एवं 3 पेटी देशी प्लेन शराब सहित कुल 63 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी कन्हैया मौके से फरार हो गया।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जब्त की गई मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 33,400 रुपये बताया गया है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया तथा आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र वर्षी, निहाल खत्री, आशीष गुप्ता एवं निकिता परमार शामिल रहे। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment