किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001

श्योपुर। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस, जिला श्योपुर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिला कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, सिंचाई व्यवस्था में सुधार, फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कर राहत राशि प्रदान करने, खेत सड़क योजना का प्रभावी क्रियान्वयन तथा अन्य कृषि संबंधी समस्याओं का जल्द निराकरण किए जाने की मांग की गई।
इस दौरान श्योपुर विधायक बाबू जंडेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह मीणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामभरत मीणा, जिला उपाध्यक्ष चीनी कुरैशी एवं रितेश तोमर सहित किसान कांग्रेस और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
किसान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन किसानों के हित में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने प्रशासन से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment