मैहर पहुंचे मध्य प्रदेश शासन कुश बोर्ड के अध्यक्ष माननीय प्रभू दयाल कुशवाहा ने सपरिवार विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की

SHARE:

विकास कुमार सोनी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

मैहर – मध्य प्रदेश शासन कुश बोर्ड के अध्यक्ष माननीय प्रभू दयाल कुशवाहा अपने परिवार के साथ धार्मिक नगरी मैहर पहुंचे, जहां उन्होंने मां शारदा देवी के पवित्र धाम में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
पूजा-अर्चना के उपरांत प्रभू दयाल कुशवाहा ने कहा कि मां शारदा की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और विकास बना रहे तथा समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रहे, यही उनकी प्रार्थना है।
दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया और मां शारदा का आशीर्वाद लेकर अपने आगामी प्रवास के लिए रवाना हुए। मां शारदा के दर्शन हेतु यह रहें शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्य भान सिंह पटेल, भाजपा जिला मैहर सत्कार प्रभारी मनोज चौरसिया, नव स्वदेश ब्यूरो चीफ मैहर सत्य प्रकाश कुशवाहा, एडवोकेट राकेश मौर्य, कुशवाहा महासभा जिला सतना उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य, श्रीचंद कुशवाहा,राज कुमार कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि गणेश विश्वकर्मा, पोड़ी सरपंच दिनेश कुशवाहा सहित सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई