SAFE CLICK-2026 2.0″ अभियान के अंतर्गत माँ शारदा देवी मंदिर परिसर में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

विकास कुमार सोनी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “SAFE CLICK-2026 2.0” अभियान, *पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना(भा.पु.से.)* के निर्देशन एवं *पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन में जिलेभर में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज थाना कोतवाली मैहर एवं साइबर सेल द्वारा माँ शारदा देवी मंदिर परिसर में पाँच अलग-अलग स्थानो पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, वीडियो कॉल, सोशल मीडिया, नकली APK, फर्जी निवेश योजनाओं, टास्क फ्रॉड, UPI/QR कोड, कस्टमर केयर बनकर तथा OTP प्राप्त कर लोगों से ठगी करते हैं। नागरिकों को सलाह दी गई कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, कोई ऐप डाउनलोड न करें, OTP, PIN, CVV या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें तथा संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत कॉल काट दें। साथ ही यह भी बताया गया कि “डिजिटल अरेस्ट” नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती।
📢 मैहर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
जागरूक बनें, सतर्क रहें और सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment