विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता, सरकार पर साधा निशाना

SHARE:

संजय रैकवार/जिला ब्यूरो दमोह

दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। पत्रकारों से चर्चा के दौरान नेताओं ने NEET पेपर लीक प्रकरण, कथित भूमि घोटाले, श्री राम मंदिर से जुड़े दान एवं प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
प्रेस वार्ता में किसानों की समस्याओं, बढ़ती महंगाई, खाद-बीज की उपलब्धता में आ रही परेशानियों तथा स्मार्ट मीटर व्यवस्था का भी विरोध किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इन विषयों पर सरकार से उचित कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल, मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, परम यादव, प्रदीप पटेल, नितिन मिश्रा, विजय बहादुर एवं शिवम तिवारी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment