डोंगाकोहरौद आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए स्थानीय ग्रामीणों से कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने की मुलाकात. बेहतर उपचार के दिए निर्देश, दोनों की स्थिति सामान्य

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

जांजगीर-चांपा, // डोंगाकोहरौद क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए दो स्थानीय ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और दोनों स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।कलेक्टर-एसपी ने चिकित्सकों को दोनों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य एवं स्थिर है तथा आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि डोंगाकोहरौद मार्ग की मरम्मत का कार्य वर्तमान में कराया जा रहा है ताकि आवागमन सुचारु बना रहे। उन्होंने कहा कि सड़क के स्थायी निर्माण के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। स्वीकृति प्राप्त होते ही टेंडर प्रक्रिया कर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जनहित से जुड़े सभी विषयों पर संवेदनशीलता के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment