संजय रैकवार/जिला ब्यूरो दमोह
दमोह। शहर में शुक्रवार को स्कूटी और बस के बीच हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद स्कूटी बस की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







