तीर्थ दर्शन योजना के तहत दमोह से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए 256 श्रद्धालु रवाना

SHARE:

संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह

दमोह। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शुक्रवार को दमोह रेलवे स्टेशन से हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन रवाना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा उनके सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की गई।
विशेष ट्रेन को राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जानकारी के अनुसार तीर्थ दर्शन योजना के तहत दमोह जिले से कुल 256 श्रद्धालु हरिद्वार-ऋषिकेश की यात्रा पर रवाना हुए हैं। यात्रियों की सुविधा और समुचित व्यवस्था के लिए एक पर्यवेक्षक एवं चार अनुरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाओं के लिए चिकित्सा दल भी तैनात किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं श्रद्धालुओं के परिजन रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment