दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की परंपरा, अनुशासन एवं NEP से कराया गया अवगत,
अंबाह। स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में बुधवार को सत्र 2026-27 के नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए “दीक्षा आरंभ उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विश्वास मेढ़ेकर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
प्रथम सत्र में अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. कमल भारद्वाज ने महाविद्यालय की गौरवमयी शैक्षणिक परंपरा एवं उपलब्धियों से छात्रों को अवगत कराया। रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन ने छात्रों को अनुशासन, उपस्थिति एवं ड्रेस कोड संबंधी नियमों की विस्तार से जानकारी दी। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश रावत ने नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित वोकेशनल कोर्स, स्किल डेवलपमेंट एवं इंटर्नशिप कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में महाविद्यालय में संचालित सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। एनसीसी, एनएसएस, रेड क्रॉस, खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति के प्रभारियों ने अपनी-अपनी गतिविधियों के उद्देश्य एवं छात्र लाभ बताए। छात्रवृत्ति प्रभारी द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे पोस्ट मैट्रिक, गाँव की बेटी, प्रतिभा किरण आदि छात्रवृत्तियों की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया समझाई गई। समापन सत्र में प्राचार्य प्रो. विश्वास मेढ़ेकर ने सभी नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “अनुशासन और संस्कार ही सफलता की कुंजी हैं। महाविद्यालय का प्रत्येक संसाधन आपके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। कार्यक्रम का संयोजन एवं सफल संचालन डॉ. मनोज शर्मा ने किया। अंत में एनएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रक्षा कमठान ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







