20 लाख के चोरी के वाहन बरामद, अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ एक आरोपी गिरफ्तार, गुजरात व इंदौर से चोरी के दो ट्रैक्टर और पांच बाइक जब्त

SHARE:

हरीश सोनी केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर। जिला पुलिस ने अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर गुजरात एवं इंदौर से चोरी किए गए दो ट्रैक्टर और पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल एवं एसडीओपी रविंद्र राठी के मार्गदर्शन में वाहन चोरी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान दो जुलाई को थाना उदयगढ़ पुलिस ने बोरी फाटक क्षेत्र में नाकाबंदी कर बिना नंबर की यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल के साथ राकेश पिता कमल बघेल (19), निवासी ग्राम छारवी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुजरात के डभोई और करजन सहित अन्य क्षेत्रों से ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर ग्राम छोटी झिरी, चौहली और छारवी सहित विभिन्न स्थानों से दो ट्रैक्टर एवं पांच मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
जांच में सामने आया कि बरामद वाहनों में तीन मोटरसाइकिल और दो ट्रैक्टर गुजरात, एक मोटरसाइकिल इंदौर तथा एक मोटरसाइकिल थाना आजादनगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। आजादनगर थाने में इस संबंध में पहले से प्रकरण दर्ज है।
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के अन्य वाहनों की तलाश में जुटी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजभूषण हिरवे, उपनिरीक्षक पवन वास्केल, प्रधान आरक्षक लेखराम अवचरे, आजाद चौहान, आरक्षक आनंद, दीपेश, रितेंद्र तथा साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment