भोपाल में विसराम पटेल की दमदार दस्तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीधी मुलाकात केवलारी के विकास को मिली नई रफ्तार

SHARE:

वल्लभ भवन से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक बढ़ा विसराम पटेल का राजनीतिक कद विकास संगठन और जनहित के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला संवाददाता सिवनी

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान भोपाल/सिवनी भोपाल के वल्लभ भवन मंत्रालय में गुरुवार को केवलारी विधानसभा क्षेत्र और सिवनी जिले की राजनीति उस समय चर्चा के केंद्र में आ गई जब लोकप्रिय भाजपा नेता श्री विसराम पटेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट कर केवलारी और सिवनी के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात को राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है बैठक के दौरान श्री बिसराम पटेल ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र की सड़क सिंचाई, शिक्षा स्वास्थ्य किसानों युवाओं और जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखे। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और गति देने तथा नई योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया
इस अवसर पर श्री बिसराम पटेल के साथ उनके पूज्य पिताश्री काशीराम पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी उईके भी उपस्थित रहीं
इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी विसराम पटेल ने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन तथा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम से संगठन क्षेत्रीय विकास और आगामी रणनीतियों पर सार्थक चर्चा हुई इस अवसर पर श्री बिसराम पटेल के साथ उनके पूज्य पिताश्री काशीराम पटेल भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी उईके तथा श्री संतोष कुमार दुबे भी मौजूद रहे
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश संगठन के शीर्ष नेतृत्व से लगातार हो रही मुलाकातें केवलारी विधानसभा में विसराम पटेल की सक्रियता और बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का संकेत हैं। विकास और संगठन दोनों मोर्चों पर उनकी सक्रिय भूमिका आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति को नई दिशा दे सकती है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment