इंदौर के सांसद ने ऐतिहासिक आयोजन विश्व संगीत दिवस से दूरी बनाई

SHARE:

संस्कृति शहर अहिल्या नगरी इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के ऐतिहासिक आयोजन विश्व संगीत दिवस से दूरी बना ली है, ये द्वितीय वर्ष है जब सांसद शंकर लालवानी ने इस ऐतिहासिक आयोजन में शिरकत नही की, इससे पहले हर साल सांसद संगीत महाकुंभ में हाजिरी लगाते ही थे, संगीत उनका प्रिय विषय है, पर जबसे दूसरी बार संसद बने है संस्कृति परिवार से दूरी बना ली है, जब सांसद जी कुछ नही थे, तब से इस आयोजन में परिवार सहित अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते थे पर अब इन सांसद ने इस ऐतिहासिक आयोजन से दूर बना ली, शहर के इस प्रतिष्ठावान 24 घंटे के आयोजन में इंदौर शहर अपनी उपस्थिति दर्ज करता है पर सांसद शिरकत नही करते, कहा जाता है जब से इस ऐतिहासिक आयोजन में दिग्गज नेता कैलाश विजय वर्गीय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है तब से सांसद ने अपनी दूरी बना ली है, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संगीत प्रेमी गायक है वो दिल से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर 3 4 घंटे गाना बजाना करते है इस वर्ष भी रात 12 बजे से 2 बजे तक नगमे गाते रहे, सांसद की इस आयोजन से दूरी इंदौर शहर के गणमान्यों को खल रही है, सभी का कहना है इस ऐतिहासिक आयोजन में जन प्रतिनिधि को अपनी सहभागिता देनी चाहिए ये आयोजन शहर की पहचान बन चुका है !!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment