केसरिया हिंदुस्तान आशीष सूर्यवंशी तहसील ब्यूरो
लगातार हो रही वर्षा के कारण नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम नागरिकों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। सड़कों और गलियों में पानी भर रहा है इसी क्रम में अंबिका लॉज के सामने पुलिया पर पानी भर जाने के कारण आवागमन में कठिनाई के साथ-साथ स्थानीय रहवासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ऐसी स्थिति में वार्ड पार्षद एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल निकासी की व्यवस्था जेसीबी के माध्यम से अस्थाई नाली खुदवा कर सुनिश्चित कराई। नगर पालिका कर्मचारियों ने भी पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अस्थाई नाली बनाकर पानी निकालने का कार्य किया, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को बड़ी राहत मिली।
वार्ड पार्षद एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता की समस्या ही उनकी प्रथम प्राथमिकता है और किसी भी परिस्थिति में नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों के सहयोग और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वार्ड पार्षद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष , नगर पालिका कर्मचारियों सुशील लदरे, जेसीबी चालक सुनील यदुवंशी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







