ऊहर में सरस्वती शिशु मंदिरनई पाठशाला का शुभारंभ

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंजबासौदा। शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के
नए अध्याय के रूप में समीपस्थत ग्राम ऊहर में सरस्वती शिशु मंदिर के नए विद्यालय का शुभारंभ हुआ बेतवा ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित नवीन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का शुभारंभ वैदिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों के पारंपरिक विद्यारंभ संस्कार ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता श्री रामजानकी आश्रम ऊहर के महंत श्री ऋषिदास जी महाराज ने की। उन्होंने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण और भारतीय जीवन मूल्यों का संस्कार भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर विद्यारंभ संस्कार कराया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथि राजेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित शिक्षा ही बच्चों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सेवा भारती जिला अध्यक्ष राजेश माथुर ने समाज निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला।शिक्षा समिति के सचिव विजय भावसार ने विद्यालय की कार्यप्रणाली और विद्या भारती के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भाव, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है।
इस अवसर पर ऊहर खंड संघचालक एवं विद्यालय समिति के संयोजक जगन्नाथ शिवहरे, विद्यालय के प्राचार्य रंजीत बघेल, पूर्व सरपंच महेंद्र बघेल, सेविका समिति श्रीमती जयश्री रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशी भैया-बहनों का स्वागत कर उन्हें तिलक लगाया गया तथा संस्कारमय वातावरण में उनके शैक्षणिक जीवन का शुभारंभ कराया गया। ग्रामवासियों ने विद्यालय की स्थापना को क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment