उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा ई पंजीकरण व्यवस्था को वापस लिए जाने पर किया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आभार व्यक्त

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जयदेव यादव मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा ई पंजीकरण व्यवस्था को वापस लिए जाने के उपलक्ष्य में दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एवं महासचिव कपिल गुप्ता नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय से कलेक्ट परिसर तक उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार व्यक्त करते हुए विजय जुलूस से निकल गया | जिसमें भारी मात्रा में अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर मौजूद रहे | इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता जी ने कहा कि उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करवाने के लिए मुरादाबाद जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यापित किया और बताया कि उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष मुरादाबाद जिले में मंडल स्तरीय न्यायालय की स्थापना की मांग की जिसमें डीआरटी कोर्ट, स्पेशल सीजेएम इनकम टैक्स कोर्ट जैसी प्रमुख कोर्ट की मांग के साथ ही साथ मुरादाबाद मे अधिवक्ताओ के लिए बहु मंजिला चैंबर निर्माण करने के की मांग के साथ उन्होंने जब माननीय मुख्यमंत्री महोदय को उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा 4 जून 2026 को जारी आदेश से अधिवक्ताओं दस्तावेज लेखन और स्टांप वेंडर की आजीविका पर आने वाले संकट से अवगत कराया तो उनके द्वारा तुरंत इस निर्णय को वापस लेने का आश्वासन दिया गया | जिसके कारण आज हम यह लोग विजय जुलूस निकलकर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं | बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने कहा सरकार के द्वारा दिनांक 4 जून 2026 को लिया गया आदेश जिससे बड़े स्तर पर अधिवक्ता कातिब और स्टाम्प वेंडर प्रभावित हुए थे उसे वापस ले लिया गया है इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और इसीलिए आज हमारे द्वारा जो 17 दिनों से लगातार हड़ताल चल रही थी उसको यहां पर समाप्त करते हुए एक विजय जुलूस के रूप में हम लोग रजिस्ट्री ऑफिस से कलेक्ट पहुंचेंगे और वहां से हम इस धरने को मिठाइयां बाटकर समाप्त करेंगे | इस अवसर पर मोहम्मद इस्लाम उर्फ बाबू, मलिक अंसारी, आजम, अंजार हुसैन, आवरण अग्रवाल,आशीष उपाध्याय, रमा पांडेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जे.पी.,पंकज शर्मा, आदेश श्रीवास्तव,हाजी अमीरुल हसन जाफरी,आदित्य श्रीवास्तव, हरस्वरूप, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, आशुतोष त्यागी, तुषार रस्तोगी, मोहम्मद तंजीम शास्त्री ,अजय वीर सिंह,विश्वास गुम्बर, अभिनव भट्ट,अजय पाल, राघव गुप्ता, दीपिका वर्मा, अंशिका रस्तोगी, योगेन्द्र सिंह,तरुण उपाध्याय,प्रतीक गोयल, सौरभ चक्रवर्ती, मुकुल माहौर, उस्मान, रिजवान, श्वेता अग्रवाल, नीतू सिंह, प्रियंका रानी,सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और स्टांप वेंडर एसोसिएशन से नितिन रस्तौगी,हरिराम सहित बड़ी संख्या में स्टांप वेंडर कातिब एसोसिएशन से कातिब प्रदीप कुमार रस्तोगी अध्यक्ष कातिब एसोसिएशन नदीमुद्दीन,कातिब महासचिव विनय गुप्ता, दुलहा खान, गुलजार हुसैन, विवेक मिश्रा, फुरकान अहमद, विवेक मिश्रा, आजम, अंशु, सलीम खाँ आदि मौजूद रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई