दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान संवाददाता चन्द किरण पत्रकार
शामली. अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के तत्वाधान में गुरु गद्दी उन में स्थित चेतन समाधि पर ज्येष्ठ की चौदस व पूर्णिमा पर स्वामी ज्ञान भिक्षुकदास जी महाराज के 66वे महापरिनिर्वाण दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाल रात्रि में महान संत समागम का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी महाराज व सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के पावन चरणों में गुरु पूजा अर्पितकर आरती वंदना से किया गया। लाखों की तादाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को निहाल करते हुए आचार्य संत कंवरपाल ब्रह्मचारी जी महाराज ने स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिवेश में अपने बच्चों को संस्कारवान, शिक्षावान और धैर्यवान बनाने की बात करते हुए कहा कि सतगुरु रविदास जी महाराज की विचारधारा और उपदेश सभी मानव जीवो का कल्याण करते हैं जिनको सतगुरु समनदास जी महाराज ने जन-जन तक बखूबी पहुंचाने का काम किया है उन्होंने सभी से नशा, चुगली, निंदा जैसी बुराइयों का त्यागकर अच्छाई के रास्ते पर चलने तथा संतों में भेद न करने की बात कहते हुए सभी से आपसी प्रेमपूर्वक सदव्यवहार तथा आदर सत्कार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संत सभी के मानव कल्याण के लिए कार्य करते हैं जिनके बताएं रास्ते पर चलने से मानव का कल्याण होता है, उन्होंने बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष से भी सीख लेने और समाजहित में शिक्षित तथा संगठित होने पर जोर देते हुए अंधविश्वास, पाखंडवाद से दूर रहने की बात कही। उत्तराखंड राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि उच्च शिक्षित संत आचार्यजी के श्रीमुख से प्रवचन सुनना और समाजहित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होंगे। समाजसेवी अंकुर चौधरी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें भी आज संतो की सेवा करने का अवसर मिला है जिसको वह हमेशा याद रखेंगे उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग देने की बात कही। संत समागम में नगर पंचायत थानाभवन अध्यक्ष राव जमशेद अली, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री शौकेंद्र आर्य, नगर पंचायत उन चेयरमैन प्रदीप चौधरी,आसपा नेता अनिल रावण ने भी विचार रखे। संत समागम में हजारों अनुयायियों ने गुरु चरणों में पूजा अर्पितकर मन्नत मांगी। संचालन महात्मा श्रृद्धादास जी व एसडी गौतम पत्रकार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महात्मा जगतदास,पीतम दास, समुद्रदास,ईश्वरदास,मिंटू दास, कृष्णदास,बबलू दास, राजेशदास,इन्द्रपाल दास, मेघराज दास,महावीरदास, अंतूदास,संत खुशीदास, चंद्रदास,राजूदास, सरजीतदास,रामकुमारदास, गुरुचरण कटारिया,परविंदर धारिया,सतीश दास,तेजपाल दास,विनोद दास,रामपाल दास सैकड़ो संत महात्मा समेत सभासद अनिल कुमार, समाजसेवी रामपाल सिंह गौतम,श्री रणधीर दास,खाद्य निगम सलाहकार शिवकुमार,बसंत धारिया, नितराम,चंद्रकिरण बर्मन, बालक अर्जुन सूर्यवंश,अनूप दास,गौरव सोलंकी,नीटू रविदासिया,सागर समनदासिया,कपिल क्रांतिकारी,विक्की रविदासिया, मास्टर सोनिक,गौतम सूर्यवंशी, सन्नी कुमार,इलू बर्मन,शोकिंद्र धारिया,वीरेंद्र कुमार,आजाद कटारिया,अमित गाेयल,जियांशु सिंह व सचिन तोमर,सतगुरु रविदास जी मानव जागृति सेवादल अपनी पूरी टीम के साथ सेवा में उपस्थित रहे!समेत लाखों अनुयायी मौजूद रहे,
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







