जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट
म. प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर जिला धार के ग्राम रन तलाव मंदिर पूरा में स्थित प्राचीन कालीन बावड़ी की जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण अंतर्गत जल स्त्रोत के रूप में सामूहिक श्रमदान कर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत ने बताया कि प्राचीन कालीन बावड़ियों को संरक्षित करने के उद्देश्य से म प्र शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण म. प्र. में म. प्र.जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में परिषद के नेटवर्क नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समिति सदस्यों, सी एम सी एल डी पी के छात्र छात्राओ,आदि के सहयोग से दिनांक 05 जून से 30 जून के मध्य बावड़ीयो की साफ सफाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में आज दिनांक 28/06/26 को विकास खण्ड मनावर के ग्राम रनतलाव में स्थित प्राचीन कालीन बावड़ी की म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों के सक्रिय सहयोग से सामूहिक श्रमदान कर बावड़ी के आस पास की साफ सफाई की गई।इस दौरान विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत,नवांकुर संस्था चिकली वंदेमातरम समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश भवेल , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव रामचंद्र अचाले , मगन अचाले, डोंगर सिंह, देवसिंह, सवन, गप्पू , कालू, गप्पू, बबलू अचाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन की सहभागिता रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







