दैनिक केसरिया हिन्दूस्तान
राम गोपाल भार्गव
बिलासपुर/पचपेड़ी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी/इंग्लिश माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, पचपेड़ी में शनिवार को प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर और गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। सभी बच्चों को अभ्यास पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि खिलावन पटेल ने कहा, “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्य, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से व्यक्तित्व निर्माण की जगह है।” उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।
न्योता भोजन का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर प्राचार्य राजेंद्र कुमार डहरिया, एसएमडीसी अध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, सदस्य रामनारायण भारद्वाज, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, पालकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन चित्तरंजन राठौर ने किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







