तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग दो घटनाओं में दो मृत नेवरा पुलिस ने किया मर्ग कायम

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो घटनाओं में दो अलग-अलग लोगों की मृत्यु हो गई है पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है।
नेवरा पुलिस ने बताया कि पहला मामला ग्राम मोहगांव का है जहां पर मोहगांव निवासी डीगरनाथ वर्मा उम्र लगभग 66 वर्ष अपने ट्रैक्टर से खेत जोताई करने गया था और वहां से वापस आ रहा था तभी ट्रैक्टर इंजन अनियंत्रित हो गई और पलट गई जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से डीगरनाथ वर्मा की मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना में ग्राम सिर्वे निवासी मोतीराम वर्मा पिता रोमनाथ वर्मा उम्र 35 वर्ष ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया बताया जाता है कि मृतक शराबी था और शराब पीकर आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा किया करता था।
नेवरा पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment