केसरिया हिंदुस्तान इंदौर निखोरिया
इंदौर सनावदिया ग्राम में कैंब्रिज दी इंटरनेशनल स्कूल में डा सलज भटनागर द्वारा आयोजित कान की मुफ्त जांच का कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कैंप में कई लोगों की कान की मुफ्त जांच की गई एवं उन्हें ग्रसित संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तार से समझाया गया एवं उपाय भी बताए गए श्रवण विशेषज्ञ ऑडियोलॉजिस्ट दीपिका भटनागर द्वारा कान की जांच कराने उपस्थित हुए नागरिकों को संबंधित समस्याओं और समाधान के बारे में परामर्श भी दिया गया श्रवण विशेषज्ञ ऑडियोलॉजिस्ट अंश भटनागर एवं श्रवण विशेषज्ञ ऑडियोलॉजिस्ट नंदनी सिंह दांगी द्वारा आधुनिक उपकरणों से श्रवण की जांच की गई विद्यालय की प्राचार्य नीतू निखोरिया एवं डायरेक्टर कन्हैयालाल दांगी ने डॉक्टर भटनागर एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया कान की जांच कराने कैंप पहुंची बिमला पारिया अंकित जेतपुरा सनावदिया ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवी मुन्ना ठाकुर एवं जगदीश पटेल ने कार्यक्रम की प्रशंसा कर धन्यवाद प्रेषित किया
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







