रामपुरा में मोहर्रम पर्व हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला ब्यूरो

रामपुरा नगर में मोहर्रम पर्व हर्षोल्लास उमंग के साथ मनाया गया इससे पूर्व 10 दिनों तक यादे हुसैन मनाने का सिलसिला जारी था गौरतलब है कि रामपुरा में मोहर्रम पर्व एक दिन बाद तक मनाया जाता है
मदारबाग से शुक्रवार की रात्रि 11:00 बजे लगभग 15 ताजियों का मुकाम उठा ताजियों का यह कारवां जुलूस के रूप में छोटा बाजार होते हुए आज प्रात: 5:00 बजे लालबाग पहुंचा जहां से दोपहर 2:00 बजे बैंड की मनमोहक धुन ले लो शहीदे आजम लेलो सलाम हमारा, नाना सलाम लीजियो शब्बीर जा रहे हैं बैंड की गमगीन धुन के साथ तथा शहिदाने कर्बला की शान में गमगीन मर्सीहो अखाड़ों के हैरतअंगेज कारनामों के साथ ताजियों का यह कारवां कर्बला की जानिब चला जिसमें हजारों स्त्री पुरुष बच्चे शामिल रहे आज शनिवार शाम 6:00 बजे गांधीसागर के बैकवॉटर एरिया कर्बला में ताजिए पहुंचें और पानी में उत्सर्जित किए गए गौरतलब है कि मोहर्रम की 1 तारीख से ही रामपुरा नगर में यादें हुसैन मनाने का सिलसिला जारी था जिसमें जगह-जगह गली मोहल्लों में लंगर दलीम शरबत का आयोजन किया जा रहा था वही 10 रोजा तकरीर का कार्यक्रम मदारबाग और मुल्तानी मोहल्ले में आयोजित किया गया जिसमें बाहर से आए उलेमा ए इकराम ने इमाम हुसैन की शहादत पर रोशनी डाली मोहर्रम के अवसर पर हुसैनी लंगर कमेटी की सरपरस्ती में असलम हुसैन नियारगर की तरफ से इस बार 52 वे लंगर सहभोज का सराहनीय आयोजन किया गया इस अवसर पर 2027 के लंगर की घोषणा दिलावर हुसैन नियारगर की तरफ से की गई वहीं 2028 में हुसैनी लंगर का आयोजन फकीरा भाई नियारगर की तरफ से करने की घोषणा भी की गई ! प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हजारों की संख्या में रामपुरा सहित बाहर से आए अकीदतमंद जायरिनों ने हुसैनी लंगर में भोजन ग्रहण किया
मोहर्रम के अवसर पर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही वहीं विद्युत विभाग नगर परिषद का सराहनीय योगदान रहा हुसैनी कमेटी बड़ी कंधार द्वारा सभी विभागों का इस अवसर पर धन्यवाद और आभार प्रकट किया

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment