मनावर जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट।
मनावर निप्र:—
मनावर के जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षणिक कार्यशाला को संबोधित करते हुए।
मनावरः शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक शैक्षणिक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला में शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों, प्रभावी अध्यापन कौशल, कक्षा प्रबंधन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ संस्था समिति के अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव मनोहर जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ‘एवं प्रशिक्षक का परिचय संस्था के कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने दिया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य प्रियांक निध प्रवासी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा और उद्देश्यों किन पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के अंतिम की दिवस अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रशिक्षक रही एवं शिक्षा विशेषज्ञ सरजीव पटेल ने विशेष सत्र को संबोधित किया। उत्कृष्ट सहभागिता एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए माया पाटीदार, ज्योति खेड़े एवं हितेश देवड़ा को सम्मानित किया गया। वहीं अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति के लिए शिवानी चौहान, अनीता मौर्य, माया पाटीदार, ममता शर्मा, गायत्री परमार, निकिता चौहान एवं गणेश पाटीदार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन गणेश पाटीदार एवं नूपुरे राठौर ने किया तथा आभार प्रतिभा जाधव ने माना।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







