गैर भाजपा सरकारों ने प्रदेश में सरकारी हास्पिटलो की विश्वसनीयता समाप्त कर दिया था भाजपा सरकार में बढ़ी है विश्वसनीयता -बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत मां विंध्यवासिनी देवी दर्शन एवं नीजी हास्पिटल का किया शुभारंभ

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख लखनऊ मोबाइल 9125089000

मीरजापुर 26 जून।उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक विंध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन पूजन। मीरजापुर पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से अभूतपूर्व स्वागत किया गया है। उनका स्वागत नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जिला महामंत्री रवि शंकर पांडेय, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र तिवारी, भारतीय युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता पुष्पेन्द्र द्विवेदी सहित भारी संख्या में भाजपाइयों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री श्री पाठक पुरजागीर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल का शुभारंभ किया और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया है।
श्री पाठक ने हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख से एक विशेष वार्ता में कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की दशा गैर भाजपा सरकारों से आज सौ गुना बेहतर है। दस वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की दशा बदतर थी मरीजों में सरकारी हास्पिटलो के प्रति विश्वसनीयता नहीं थी।आज लोगों की पहली प्राथमिकता सरकारी हास्पिटल है। उन्होंने कहा कि दस वर्षों पूर्व की सरकारो में एन आर एच एम जैसे बुनियादी चिकित्सा सेवाओं में घोटाले एवं अधिकारियों की आत्महत्याएं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के लिए उन सरकारों का कार्यकाल काला इतिहास रहा है।
श्री पाठक ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग की दशा एवं दिशा दोनों वेहतर है। लखनऊ प्रयागराज गोरखपुर फैजाबाद वाराणसी लखनऊ आगरा बरेली मीरजापुर सहित प्रदेश के जिलों में सरकारी हास्पिटलो के प्रति मरीजों की रूझान बढ़ी है। श्री पाठक ने कहा कि मीरजापुर मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है यह मीरजापुर जिले एवं मंडल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment