ककवन, कानपुर नगर मोहर्रम के अवसर पर ककवन क्षेत्र में ताजियों का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया

SHARE:

कुलदीप कुमार संवाददाता बिल्हौर
दैनिक केशरिया हिंदुस्तान

इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
ककवन थाना पुलिस के जवानों ने पूरे मार्ग पर निगरानी रखी और भीड़ को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
मोहर्रम के जुलूस में लोगों ने परंपरागत तरीके से ताजियों के साथ शिरकत की और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment