दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो सिवनी
सिवनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सिवनी जिले के कलार समाज में गहरी नाराजगी की चर्चा है समाज के कई लोगों का कहना है कि वर्षों से पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने के बावजूद इस बार भी प्रदेश कार्यकारिणी में समाज के किसी व्यक्ति को स्थान नहीं मिला समाज के लोगों का आरोप है कि हर बार संगठन विस्तार की उम्मीद जगती है लेकिन सूची जारी होते ही उनकी उम्मीदें टूट जाती हैं उनका कहना है कि यह केवल एक पद का मुद्दा नहीं है, बल्कि संगठन में प्रतिनिधित्व और सम्मान का प्रश्न है समाज के लोगों का कहना है कि भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास” की बात करती है लेकिन यदि समर्पित।कार्यकर्ताओं और समाजों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलता तो इससे स्वाभाविक रूप से सवाल उठते हैं। उनका आरोप है कि वर्षों की मेहनत के बाद भी उन्हें संगठन में वह स्थान नहीं मिला जिसकी वे अपेक्षा रखते हैं राजनीतिक हलकों में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा है कि क्या संगठन में सभी वर्गों और समाजों को पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं हालांकि इस पर अलग अलग मत हो सकते हैं और पार्टी की अपनी संगठनात्मक प्राथमिकताएँ भी हो सकती हैं समाज के लोगों ने यह भी कहा कि यदि उनकी आवाज लगातार अनसुनी की जाती रही तो कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हो सकता है उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से मांग की है कि भविष्य में संगठनात्मक नियुक्तियों में योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता के आधार पर अवसर दिया जाए फिलहाल भाजपा की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है यदि पार्टी का पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा ताकि पाठकों के सामने दोनों पक्ष रखे जा सकें देखा जाए तो सिवनी जिले की चार विधानसभा में कलार समाज की एक लाख पचास हजार वोट बैंक ओर केवलारी विधान सभा क्षेत्र में चालीस हजार वोट बैंक होने के बाद भी नई कार्यकारणी में कलार समाज को कोई दायित्व नहीं मिला आखिर ये दूर व्यवहार क्यू
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







