दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी है नगर निगम नगर पालिका एवं नगर पंचायत में एल्डरमैंनो की नियुक्ति की गई है तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए पांच एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है जिनमें श्रीमती आरती गिलहरे, पवन अग्रवाल, अनिल नायक, श्रीमती सुधा चौबे एवं सुरेश कुमार लखवानी शामिल है।
उक्त एल्डरमैनो की नियुक्ति पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने सभी को बधाई दी है, इसी तरह से पार्षद व महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने सभी को बधाई प्रेषित किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद ने सभी एल्डरमैंन को अलग-अलग बधाई देते हुए कहा की नगर के विकास एवं जन सेवा के महत्वपूर्ण दायित्व हेतु आप सभी को एल्डरमेन के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी जाती है।
वहीं नवनियुक्त सभी एल्डरमैंन को भी अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग बधाई प्रेषित की है एवं राज्य सरकार के प्रति आभार माना गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







