धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में संचालित विशेष साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के दूसरे दिवस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के नेतृत्व में स्कूलों, बस स्टैंडों, बाजारों, ग्राम चौपालों एवं शासकीय संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 1200 से 1500 विद्यार्थियों, ग्रामीणों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना उनारसीकला पुलिस द्वारा ग्राम कालादेव के शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई।थाना सिरोंज पुलिस द्वारा मॉडल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल रोड में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। वहीं दीपनाखेड़ा क्षेत्र के बामोरीशाला मार्केट में भी आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
थाना लटेरी पुलिस द्वारा नागरिकों को फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।थाना आनंदपुर पुलिस द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल आनंदपुर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना कोतवाली विदिशा पुलिस द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में बस चालकों, परिचालकों, यात्रियों एवं छात्राओं को ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड एवं साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने के संबंध में जानकारी दी गई।थाना गुलाबगंज क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को साइबर अपराधों एवं उनके बचाव के उपायों से अवगत कराया गया।थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा बस स्टैंड शमशाबाद एवं सतपाड़ा हाट क्षेत्र में आमजन को मोबाइल आधारित साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।थाना बासौदा क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल पराशरी में छात्राओं को सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।थाना कुरवाई पुलिस द्वारा ओरियल एकेडमी स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। इसके अतिरिक्त जनपद कार्यालय कुरवाई में पंचायत विभाग के सचिवों, रोजगार सहायकों एवं पंचायत कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा बेगमगंज तिराहा क्षेत्र में जनचौपाल आयोजित कर स्थानीय युवाओं, दुकानदारों एवं राहगीरों को साइबर अपराधों, हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई।थाना नटेरन पुलिस द्वारा ग्राम नानकपुर में आयोजित जनचेतना शिविर में ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों, डायल-112 एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा गर्ल्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।थाना पथरिया पुलिस द्वारा ग्राम अथाईखेड़ा में साइबर चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना मुरवास पुलिस द्वारा मदरसा अरबिया सिराजुल उलूम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।थाना पठारी एवं थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा बस स्टैंड क्षेत्रों में आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।थाना आजाक विदिशा पुलिस द्वारा ग्राम कराखेड़ी में साइबर जागरूकता चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।चौकी लायरा, थाना कुरवाई द्वारा जनचौपाल आयोजित कर स्थानीय युवाओं एवं व्यापारियों को साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई।विदिशा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी अथवा बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य।”
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







