अनु विभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों की कार्यशाला आयोजित

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंज बासौदा — विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के आदेश अनुसार, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत चौबे के निर्देशन में अनुभाग गंजबासौदा स्‍तर पर सेफ क्लिक 2.0 के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व अनुभा जैन एवं अनुभाविगाीय अधिकारी पुलिस शिखा भलावी की अध्‍यक्षता में सभी प्रायवेट स्‍कूलो के प्रिसीपल की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें बच्‍चो को सायबर खतरों जैसे आनलाईन गेमिंग और आनलाईन पेमेंट आनलाईन चैटिंग आनलाईन एप विभिन्‍न डिजिटल प्‍लेटफार्म से सुरक्षित रखने के लिये उपाय साझा किये गये जिसमें बातया गया कि बच्‍चो के माता पिता की नियमित बैठक ली जाये जिसमें बच्‍चो की स्‍क्रीन टाईम और आनलाईन गेमिग के बारे में बात की जाये, अपने मोबाईल के पासवर्ड को स्ट्रांग रखने के लिये चर्चा की जाये बच्‍चो को अपनी निजी जानकारी अन्‍य किसी व्‍यक्ति के साथ साझाा ना करने के बारे में बताया गया एवं शिक्षकों को बच्‍चों के साथ दोस्‍तो की तरह खुला संवाद करने हेतु समझाईश दी गई कि बच्‍चे बिना डरे सबको अपनी बात बता सके साथ ही स्‍कूलों में पढाई के साथ साथ आउटडोर गेम्‍स एक्‍सरसाइज पेंटिंग, डांस, गीत संगीत, क्विज जैसी गतिविधियों को आयोजित करने हेतु बताया गया जिससे बच्‍चो का शारीरिक व मानसिक विकास संभव हो सके एवं बच्‍चो की सुरक्षा हेतु निर्देश दिये गये यदि कोई सायबर अपराध घटित हो जाये उसकी रिपोर्ट के लिये नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने हेतु बताया गया एवं टोल फ्री नम्‍बर 1930 के बारे में बताया गया कायर्क्रम को संपन्‍न कराने में यातयात प्रभारी निरपत सिंह लोधी, सउनि वीरेन्‍द्र तिर्की एवं प्रआर सुरेश यादव आरक्षक आजाद सिंह एवं स्‍कूल के प्राचार्य एवं बीआरसी बासौदा का योगदान रहा |

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment