रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सरई |नगर परिषद द्वारा मुख्य बाजार में किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान एक सराहनीय कदम के साथ तय मंडी में दुकाने लगाने के दिए निर्देश, जिससे स्थानीय निवासियों को जाम और आवागमन की समस्या से बड़ी राहत मिली है। सब्जी विक्रेताओं और फुटपाथ दुकानदारों को निर्धारित सब्जी मंडी में शिफ्ट करने से सड़कों पर जगह खाली हुई है।अतिक्रमण मुक्त होने के बाद बाजार क्षेत्र में स्पष्ट रूप से बहुत सारे सुधार देखने को मिले हैं जिसमें यातायात व्यवस्था में सुधार दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने से होने वाला जाम से निजात मिलेगा जिससे पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही सुगम हो गई है।प्रशासनिक सख्ती नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से दुकानों के सामने एक सीमा तय किया गया था ताकि कोई भी व्यापारी सड़क की सीमा पार न करे और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि यदि वे दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करते हैं, तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







