युवा समाज सेवा संगठन समिति के नेतृत्व में जनसुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की गयी मांग कोयला परिवहन से परेशान ग्रामीणों ने 15 दिन के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली| सरई क्षेत्र के गजरा बहरा के ग्रामीणों ने कोयला परिवहन से सड़क, प्रदूषण और जनसुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। युवा समाज सेवा संगठन समिति के नेतृत्व में ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भारी वाहनों के आवागमन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। धूल और प्रदूषण बढ़ गया है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की जांच कर जिम्मेदार कंपनियों पर कार्रवाई की जाए। नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। कोयला
परिवहन वाहनों को तिरपाल से ढंककर चलाया जाए और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। इसके अलावा क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की जांच, प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण, कोयला परिवहन की स्वीकृतियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से परिवहन बंद कर वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की भी मांग की गई है। ज्ञापन में सड़क सुरक्षा के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, ट्रांसपोर्ट कंपनियों द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित करने व साप्ताहिक बाजार के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment