विकास कुमार सोनी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मोबाइल नंबर 7489943068
मैहर। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे सर्किट हाउस पहुंचे और फिर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माँ शारदा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।
पूर्व गृहमंत्री ने गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना कर माँ शारदा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए जमीन घोटाले और पद के दुरुपयोग के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा से चरित्र हनन की राजनीति करती आई है। यह उनके नेताओं की छोटी सोच और राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। इस मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहले ही तथ्यों के साथ जवाब दे चुके हैं।”
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस जनता के मुद्दों से भटकाकर केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







