डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान
बेंगलूरु। मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री एवं महू क्षेत्र से विधायक उषा ठाकुर ने बेंगलूरु प्रवास के दौरान जाने माने सामाजिक व्यक्तित्व अश्विन सेमलानी परिवार द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ आकाश पाठक, श्रीमती कल्पना नायक, अपर्णा नायक सहित अनेक गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे। बकौल सेमलानी इस दौरान परस्पर संवाद में पूर्व मंत्री ठाकुर के साथ मध्यप्रदेश एवं देश से जुड़े विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक तथा समसामयिक राजनीतिक विषयों सार्थक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा समाज सेवा के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श हुआ। पूर्व मंत्री ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए समाज के समग्र विकास हेतु सतत प्रयासों पर बल दिया। भेंट के दौरान दक्षिण पश्चिम रेलवे, बेंगलूरु मंडल सलाहकार समिति के सदस्य एवं उद्यमी अश्विन सेमलानी, नीमा जैन सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। इससे पहले अतिथियों का प्रेस्टीज वेस्टवुड में स्वागत सत्कार भी किया गया। सेमलानी के नेतृत्व में स्थानीय प्रवासियों ने सभी का माल्यार्पण एवं शाल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान मानव जैन, गजेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







