कोल्ड ड्रिंक की दुकानों पर जाँच

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट। नगर में कोल्ड ड्रिंक एवं पैकेज वस्तुएं तय कीमत से अधिक दाम पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। नापतोल विभाग की टीम ने जांच के दौरान पांच दुकानों पर एमआरपी से 5 से 10 रुपए अधिक राशि लेकर बिक्री करना पाया। इसके बाद संबंधित दुकानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्रवाई के दौरान कारगिल चौक स्थित वैष्णवी सांची पार्लर, जोधपुर स्वीट्स, सांवरिया किराना स्टोर, विक्रमगढ़ रोड स्थित आशीष बेकरी तथा स्टेशन रोड स्थित बालाजी स्वीट्स नमकीन कॉर्नर पर जांच की गई। यहां कोल्ड ड्रिंक पैकेज पर अंकित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही थी।

नापतोल निरीक्षक भारत भूषण ने बताया कि यह विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तुएं) नियम-2011 का उल्लंघन है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विशेष जांच अभियान चलाया गया।

कार्रवाई में मोहनलाल खेर, मयंक गोयल और प्रवीण गहलोत भी शामिल रहे। विभाग ने व्यापारियों को निर्धारित मूल्य पर ही सामान बेचने की हिदायत दी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment